Top 10 Comedy Movies In The World - हस हस के पागल हो जाओगे ।
Top 10 Comedy Movies In The World - हस हस के पागल हो जाओगे ।
नमस्कार दोस्तों,
आप लोग जानते है की, आजकल की मूवीज में इतनी कॉमेडी नही होती। हमारे यहां तो हेरा फेरी और हाउस फूल जैसी फिल्मे ही फेमस है कॉमेडी के लिए पर आज के दौर में इन जैसी फिल्मे कभी आयेगी या नहीं ये पता नही।
आज हम आपको TOP 10 COMEDY MOVIES IN THE WORLD के बारे मैं जानकारी देने वाले है। ये मूवीज फुल कॉमेडी मूवीज है जिसे देख के आप हस हस के पागल हो जाओगे।
1. THE HANGOVER
Release date - June 5, 2009
Directed by - Todd Phillips
Genre - Comedy and Drama
Budget - $35 million
Box office - $469.3 million
Story - इस मूवी के अंदर हमे कहानी देखने को मिलती है चार दोस्तों की जो लॉस वेगस जाकर इंजॉय कर सके और बोहोत सारे मजे कर सके। लॉस वेगस जाकर ये लोग बोहोत नशे करते है और जब ये दोस्त सुबह उठते हैं तो इनका एक दोस्त गायब हो जाता है और उस दोस्त की शादी आज ही रहती है, साथ ही साथ उनके रूम में शेर,मुर्गा और एक बच्चा भी रहता है। ये लोग उस दोस्त को कैसे ढूंढते है ये आपको इस मूवी में देखना होगा। ये मूवी फुल कॉमेडी है।
2. TED
Release date - 26 October 2012
Directed by - Seth MacFarlane
Genre - Comedy
Budget - $50–65 million
Box office - $549 million
Story - इस मूवी के अंदर हमे कहानी देखने को मिलेगी एक ऐसे लड़के की जो की क्रिसमस में भगवान से विश मांगता है की उसका टेडी बीयर जिंदा हो जाए और सुबह सच में उसका टेडी बीयर जिंदा हो जाता है। टेडी बीयर और उस लड़के की अच्छी दोस्ती हो जाती हैं। वो दोनो साथ में खेलते है, रहते है, घूमने जाते है और इस सब में वो साथ में ही नशे भी करते है, लड़की छेड़ते है। कहानी तब मोड़ लेती है जब उस लड़के के लाइफ में एक लड़की आती है। तब उनमें खूब झगड़े भी होते है। वो लड़की उस लड़के को उन दोनों में से एक को चुनने को कहती है। वो लड़का किसको चुनता है ये आपको इस मूवी में देखना होगा।
3. RIDE ALONG
Release date - January 17, 2014
Directed by - Tim Story
Genre - Action, Comedy and Crime
Budget - $25 million
Box office - $154.5 million
Story - इस मूवी के अंदर हमे कहानी देखने को मिलेगी एक सिक्योरिटी गार्ड की जो की एक लड़की से बोहोत प्यार करता है पर उसका भाई जो की पोलिस ऑफिसर होता है वो उसे एकही नजर में रिजेक्ट कर देता है। वो गार्ड उसके भाई को समझता है की वो उसकी बहन से कितना प्यार करता है तब लड़की का भाई उसको 24 घंटे अपने साथ एक राइड पे चलने को कहता है। तब उस गार्ड के साथ क्या क्या होता है ये आपको देखना होगा।
4. KEEPING UP WITH THE JONESES
Release date - 21 October 2016
Director - Greg Mottola
Genre - Action and Comedy
Budget - $40 million
Box office - $29.9 million
Story - इस मूवी के अंदर हमे कहानी देखने को मिलेगी एक फेमिली की जिनकी लाइफ नॉर्मल चल रही होती है। तब उनके पड़ोस में एक कपल रहने आते है। वो कपल एक परफेक्ट जोड़ी होते है तब उस फैमिली को जलन होती है और वो उनके उपर नजर रखते है और इसी बीच वो एक इंटरनेशनल मुद्दे में फस जाते है। वो कपल इंटरनेशनल एजेंट होते है और बादमें ये फैमिली भी इसमें इन्वॉल्व हो जाती है।
आगे क्या क्या होता है ये आपको इस मूवी में देखना होगा।
Also Check -
New Ullu Web Series - Cast, Release Date and Story
5. 30 MINUTES OR LESS
Release date - August 12 2011
Directed by - Ruben Fleischer
Genre - Action, Comedy and Crime
Budget - $28 million
Box office - $40.7 million
Story - इस मूवी के अंदर हमे कहानी देखने को मिलेगी दो ऐसे नाकारा लोगो की, जो काम तो कुछ करते नही है पर इन्हे दुनिया के सारे ऐशो आराम चाहिए। इन्हे फिर पैसे कमाने का एक रास्ता मिलता है और वो एक डिलीवरी बॉय को किडनैप करते है। उस डिलीवरी बॉय को वो एक बैंक लूटने को कहते है। वो उस डिलीवरी बॉय के उपर बॉम्ब लगा देते है और उसे बैंक से 1 करोड़ लाने को कहते है। ये लोग आगे क्या क्या करते है ये आपको इस मूवी में देखना होगा।
6. THE CAMPAIGN
Release date - 10 August 2012
Director - Jay Roach
Genre - Comedy,Drama
Budget - $95 million
Box office - $104.9 million
Story - इस मूवी में हमे कहानी देखने को मिलेगी एक पॉलिटिशन की, जो बहोत करप्ट पॉलिटीशन है जो सिर्फ बिजनेस मैन लोगों की सुनता है और फैसला करता है। इस बार भी वो इलेक्शन में खड़ा होता है तब एक आम आदमी उसे रोकने के लिए सामने आता है और उसके अपोजिट इलेक्शन में खड़ा होता है। वो क्या क्या रणनीति करते है ये आपको इस मूवी में दिखाया जायेगा।
7. DR. DOLITTLE
Release date - 17 January 2020
Directors - Craig Shapiro, Rich Thorne, Betty Thomas, Steve Carr, Alex Zamm
Genre - Comedy, Drama
Budget - $175 Million
Box office - $251 Million
Story - ये कहानी एक डॉक्टर के उपर आधारित हैं। इस डॉक्टर की लाइफ एकदम सिंपल रहती है इसकी एक छोटी सी फैमिली होती है और ये डॉक्टर अपनी लाइफ में खुश रहता है। पर एक दिन जब उसकी गाड़ी का एक्सिडेंट होता है तब उसकी बचपन की शक्ति उसे वापस मिल जाती है। ये डॉक्टर बचपन में जानवरों से बात कर सकता था। अब वो शक्ति उसे वापस मिल जाती है अब उसके साथ क्या होता है ये आपको देखना होगा। इस मूवी में जानवरों की आवाज बोहोत फनी लगती है।
8. SCARY MOVIE
Release date - 7 July 2000
Director - Keenen Ivory Wayans
Genre - Comedy, Drama and Horror
Budget - $19 million
Box office - $278 million
Story - ये मूवी एक हॉरर मूवी है लेकिन फिरभी इसमें इतनी कॉमेडी है के आप हस हस के पागल हो जाओगे। इस मूवी की खुद की कोई स्टोरी नही है, इस मूवी को अलग अलग मूवीज कि स्टोरी कंबाइन करके बनाया गया है। जैसे की इस स्टोरी के सुरवाती सीन में I know what you did last summer कि स्टोरी का सीन दिखाया गया है और बीच बीच में कई सारी मूवीज के सीन्स दिखाए गए है। फिर भी ये मूवी इतनी अच्छी है की आप इसके सारे पार्ट देख सकते हैं।
9. LAND OF THE LOST
Release date - 5 June 2009
Director - Brad Silberling
Genre - Comedy, Adventure
Budget - $100 million
Box office - $68.8 million
Story - इस मूवी की कहानी पूरी तरह एक साइंटिस्ट के उपर आधारित हैं। जिसका सपना एक टाइम मशीन बनाने का होता है। जिसके ज़रिए वो टाइम ट्रैवल कर सके और नई दुनिया का खोज कर सके। पर वो मशीन बनाने में बार - बार फेल हो जाता है। तब वो अपने दोस्तों के साथ घूमने चला जाता है , तब वो मशीन अचानक से काम करना चालू कर देती है। तब क्या- क्या होता है ये देखने लायक है।
10. GET SMART
Release date - 20 June 2008 (USA)
Director - Peter Segal
Box office - $230 million
Budget - $80 million
Sequel - Get Smart 2
Genre - Comedy, Action and Adventure
Story - इस मूवी के अंदर हमे कहानी देखने को मिलेगी एक मैक्सवेल नाम के एक सिक्रेट एजेंट की। ये एजेंट काफ़ी ज्यादा इंटेलिजेंट होता है इसलिए ये ऑफिस के अंदर एनालटिक्स का काम करता है। फील्ड पर मिशन करना इसका बहोत बड़ा सपना होता है पर हरबार ये असफल रहता है। जब उसकी अजंसी पर हमला होता है तो उसे वो मौका मिलता है। वो ये मिशन कैसे पूरा करता है ये आप देख सकते हैं।
Also Read -
Most-awaited upcoming hollywood movies 2023
Upcoming Web Series- Most Awaited 2023
Thank You
_11zon.jpg)

_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)
_11zon.jpg)

Post a Comment